बृजेश पाठक ने कहा कि लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर राम मंदिर पर शीघ्र निर्णय लेने का सर्वोच्च न्यायालय से वह करेंगे अनुरोध

हरदोई- हरदोई व शाहाबाद में अधिवक्ता संघ के शपथग्रहण समारोह में पहुंचे मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय से अपील करेंगे कि शीघ्र ही राम मंदिर पर निर्णय आये ताकि वहां भव्य राम मंदिर बन सके।

       विधि एवं न्यायमंत्री बृजेश पाठक ने शाहाबाद व हरदोई के अधिवक्ता सभागार में कहा कि वकीलों के हितों से जुड़े सभी मामलों को विधानसभा में रखकर हल करायेंगे। अधिवक्ता संघ की ओर से वर्षों से निर्माणाधीन मुंसिफ कोर्ट को शीघ्र चालू कराये जाने भी मांग की गयी है। मंत्री ने अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्याय मंत्री ने कहा कि अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने की अहम कड़ी होती है।न्यायमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी अधिवक्ताओं को गरीब, कमजोर आर्थिक रूप से कमजोर वादकारियों की मुकदमों में निःशुल्क पैरवी करनी चाहिए।