नगर पंचायत कछौना द्वारा ग्राम सभा कुकुही की जमीन पर सोख्ता बनाने के प्रयास को रोकने की मांग

प्रवीण कुमार ( कछौना)- 


कछौना (हरदोई): नगर के कुछ लोगों को खुश करने के लिए ग्राम सभा कुकुही में गलत तरीके से पानी छोड़ने का प्रयास किया जा रहा है । ग्राम अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र गौतम ने इसका विरोध किया है और बताया कि कछौना रेलवेगंज में काफी सालों से जल भराव रहता है क्योंकि यहाँ के चोक तालाब को साफ नहीं कराया गया है । जिससे जल भराव सडक पर होता है।

कुुुछ सप्ताह पहले जब रेलवेगंज वासियों ने प्रदर्शन किया तब नगर पंचायत ने 40 दिन में समस्या का हल देने का आश्वासन दिया। उसके लिए नगर पंचायत ने तालाब मे सोख्ता बनाने का प्रस्ताव रखा सामान भी आ गया लेकिन मोहल्ले वालों के विरोध से कार्य स्थगित कर दिया गया। फिर कुकुही ग्राम सभा पर सोख्ता बनाने का प्रस्ताव कर दिया। यानी अतिरिक्त खर्च करके नाली ले जा के कुकुही ग्राम मे सोख्ता बनाया जाएगा। मेरा प्रश्न है कि यदि सोख्ता नगर के लिए कारगर नहीं है तो फिर ग्राम मे कैसे कारगर होगा। ये तो अपनी समस्या को दूसरे के सर पर मढना हुआ। जब कुकुही ग्राम वासियों ने आपत्ति की तो नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि तालाब पर पक्का निर्माण होगा जब लिखित प्रस्ताव मांगा तो नही दिखाया क्योंकि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है केवल अपनी समस्या निकालने के लिए परेशान हैं।कुकुही प्रधान को इस पर आपत्ति करनी चाहिए लेकिन उनका रवैया उदासीन है जो खेदजनक है। यह भी अवगत कराना है कि जहाँ पर सोख्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा है वहां पर मंदिर है, बेखौफ कछौना नगर पंचायत के अधिकारी मंदिर परिसर में गंदा पानी गिराने से भी नही हिचक रहे है।

इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी कछौना तथा ग्राम पंचायत अधिकारी कुकुही से ग्राम अधिकार मोर्चा के संस्थापक जसवंत कुमार गौतम ने बात की तो दोनों लोगो ने काम रुकवाकर जल निकासी का स्थायी समाधान करने का आश्वाशन दिया, अगर कुकुही ग्राम पंचायत में सोख्ता बनाने का प्रयास किया गया तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी सहित उच्च अधिकारियों से की जाएगी, जरूरत पड़ने पर ग्राम अधिकार मोर्चा जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना भी देगा एवं उच्च न्यायालय में रिट दायर करेगा।