शराबी पति ने बीमार पत्नी को घर से निकाला

सण्डीला (हरदोई)- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोविंदापुर निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उसका पति दशरथ पुत्र रघुनंदन शराबी किस्म का व्यक्ति है और शराब के नशे में आए दिन वह उससे मारपीट व गाली गलौज करता है । करीब 4 दिन पूर्व उसके शराबी पति ने बीमार हालत में मारा पीटा व  उसे घर से निकाल दिया पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।