डीएम ने लगाई कई अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक

बदायूँ: जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत अनअप्रूव्ड शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय की द्वितीय किश्त, सामुदायिक शौचालय निर्माण आदि की समीक्षा कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में गई।

डीएम ने निर्देश दिए कि विकास खण्ड जगत, सालारपुर, समरेर, दातागंज की फोटो अप्रूवल की स्थिति सही नहीं है जिस कारण से इन विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत का वेतन अग्रिम आदेशो तक आहरित नहीं किया जायेगा। समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0) को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर फोटो एंव अवशेष द्वितीय किश्त का कार्य समाप्त कर लिया जाये अन्यथा कि दशा मे सम्बन्धित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। विकास खण्ड दहगवां में कार्यरत रहे सहायक विकास अधिकारी पंचायत होशियार सिंह के द्वारा अभिलेख सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (पं0) को उपलब्ध नही कराये गये है। अतः देयकों के भुगतान पर रोक लगायी जाती है और अलमारी से अभिलेख निकालने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर आवश्यक कार्यवाही की जाये। सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पं0) को निर्देशित किया गया कि सचिवों द्वारा यदि एक सप्ताह में शौचालय की द्वितीय किश्त की मांग नहीं की जाती है तो शेष मांग का भुगतान सम्बन्धित सचिव के वेतन से किया जायेगा। विकास खण्ड जगत की ग्राम पंचायत, वसईया खेडा ललबुझिया, गिधौल, उघैनी, खिरिया रहलू, कुण्डेली, नरेली महौरा, उनौला, किसरूआ, कुपरी गुधनी एवं रसूलपुर विलहरी के सम्बन्धित सचिव का अग्रिम आदेशो तक वेतन पर रोक एवं सम्बन्धित प्रधानों की पावर सीज करने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिये गये। विकास खण्ड-सालारपुर की ग्राम पचंायत अनुगुईया, भैसामई, भटौली, बिनावर, कुॅवरगाॅव देहात, औझा, मोहम्मदी एवं रसूलपुर पुठी के सम्बन्धित सचिव का अग्रिम आदेशो तक वेतन पर रोक एवं सम्बन्धित प्रधानों की पावर सीज करने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिये गये। विकास खण्ड दातागंज की ग्राम पंचायत-बेलाडांडी, कढेकानाथपुर, किशनी मेहरा, एवं सैजनी के सम्बन्धित सचिव का अग्रिम आदेशो तक वेतन पर रोक एवं सम्बन्धित प्रधानों की पावर सीज करने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिये गये।