वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में संगीन घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बिनावर में दिनांक 16.07.2020 को 205 किलोग्राम मैन्था आँयल लूट व अपहरण के सम्बन्ध मे गठित स्पैशल टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 23/07/2020 को पूर्वान्ह मे मूसाझाग बिनावर रोड से लूट व अपहरण मे प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो गाडी सं0 UP 17 D 2121 एवं होण्डा सिटी सं0 UK 04 C 7446 बरामद करते हुए दो अभि0 गण (1) नदीम अली पुत्र अख्तर अली नि0 मोहल्ला श्यामगंज थाना बारादरी जिला बरेली हाल नि0 फाईक अन्कलेव थाना बारादरी जिला बरेली तथा (2) इरफान पुत्र सगीर अहमदि नि0 वार्ड नं0 15 धौरा टाण्डा थाना भौजीपुरा जिला बरेली को मय 02 नाजायज तमन्चे 315 बोर मय 04 जिन्दा कार0 315 बोर बरामद करते हुए मूसाझाग बिनावर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभि0गणों के पास से लूटे गये तेल मे से 100 ली0 मैन्था आयल भी बरामद हुआ। अभि0गणों ने पूछने पर बताया कि उनके द्वारा दिनांक 16.07.2020 को बरेली बदायूँ रोड पर मैन्था तेल लेकर जा रहे आटो का पीछा किया तथा आवर टैक करते हुए रोककर दो कुन्तल 05 किलो मैन्था आयल लूट कर आटो चालक एवं मैन्था व्यापारी विकास पुत्र सुभाष नि0 कस्बा व थाना बिनावर बदायूँ का अपहरण कर लिया था । दोनो अपहरणकर्ता हम लोगो को चकमा देकर भाग गये थे लूट तथा अपहरण मे बरामद उपरोक्त दोनो वाहन स्कार्पियो तथा होण्डा सिटी से घटना कारित की गयी थी अभि0 गणों द्वारा यह भी स्वीकार किया कि विगत रात्रि वे हजरतपुर क्षेत्र मे सक्रिय थे, जहाँ पुलिस से उनकी मुठभेड हो गयी तथा उनके साथी रिहान पुत्र इबराहीम नि0 ढलाऊ वाली गली बानखाना थाना प्रेमनगर जनपद बरेली को हजरतपुर पुलिस ने पकड लिया। जबकि कासिक सकलैनी पुत्र आरिफ सकलैनी नि0 41 नवादा शैखान औल्ड सिटी श्यामगंज थाना बारादरी जिला बरेली हमारे साथ भागने मे सफल रहा, थाना बिनावर क्षेत्र मे लूट तथा अपहरण की घटना उपरोक्त गिरफ्तार अभि0 गणो द्वारा अपने साथियो (1) रिहान पुत्र इबराहीम नि0 ढलाऊ वाली गली बानखाना थाना प्रेमनगर जिला बरेली व (2) कासिक सकलैनी पुत्र आरिफ सकलैनी नि0 41 नवादा शैखान औल्ड सिटी श्यामगंज थाना बारादरी जिला बरेली के साथ मिलकर की थी। तथा लूट मे प्राप्त तेल को बराबर बराबर हिस्सो मे चारो ने बाट लिया था आज वे चन्दौसी क्षेत्र मे उक्त तेल को बेचने जा रहे थे, थाना बिनावर पुलिस द्वारा साहस का परिचय देते हुए उपरोक्त अभि0गणों को गिरफ्तार किया गया ।
अभि0 गण शातिर किस्म के अपराधी है जिन पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। अभि0 गण गैंग बनाकर बरामद वाहनो से पीछा कर लूटपाट की घटनाओ को अन्जाम देते है।
गिरफ्तार अभि0गणों का विवरणः-
1-नदीम अली पुत्र अख्तर अली नि0 मोहल्ला श्यामगंज थाना बारादरी जिला बरेली हाल नि0 फाईक अन्कलेव थाना बारादरी जिला बरेली
अपराधिक इतिहासः-
- मु0अ0सं0 169/20 धारा 392 भादवि थाना बिनावर बदायूँ
- मु0अ0सं0 170/20 धारा 3/25 ए एक्ट थाना बिनावर बदायूँ
- मु0अ0सं0 452/13 धारा 457/380 भादवि थाना बारादरी जिला बरेली
- मु0अ0सं0 144/20 धारा 41/102 सीआरपीसी व 307/399/402/420/467/468/411 भादवि थाना हजरतपुर बदायूँ
- मु0अ0सं0 152/0 धारा 8/15/18 एनडीपीएस एक्ट थाना हजरतपुर बदायूँ
2-इरफान पुत्र सगीर अहमदि नि0 वार्ड नं0 15 धौरा टाण्डा थाना भौजीपुरा जिला बरेली
अपराधिक इतिहासः-
- मु0अ0सं0 169/20 धारा 392 भादवि थाना बिनावर बदायूँ
- मु0अ0सं0 171/20 धारा 3/25 ए एक्ट थाना बिनावर बदायूँ
- मु0अ0सं0 45/20 धारा 307/352/323/506 भादवि थाना भोजीपुरा जिला बरेली
- मु0अ0सं0 144/20 धारा 41/102 सीआरपीसी व 307/399/402/420/467/468/411 भादवि थाना हजरतपुर बदायूँ
- मु0अ0सं0 152/0 धारा 8/15/18 एनडीपीएस एक्ट थाना हजरतपुर बदायूँ
फरार अभि0 का विवरणः-
- कासिक सकलैनी पुत्र आरिफ सकलैनी नि0 41 नवादा शैखान औल्ड सिटी श्यामगंज थाना बारादरी जिला बरेली।
बरामदगी का विवरणः-
- स्कार्पियो गाडी सं0 UP 17 D 2121
- होण्डा सिटी सं0 UK 04 C 7446
- 100 किलोग्राम मैन्था आँयल
- दो तमन्चे नाजायज 315 बोर मय 04 कार0 जिन्दा 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- प्रभारी निरीक्षक श्री राम गोपाल – सर्विलांस टीम
- प्रभारी निरी0 श्री राजीव शर्मा – स्वाट टीम
- थाना प्रभारी श्री राजीव कुमार – थाना बिनावर
- उ0नि0 श्री उदयवीर सिंह – थाना बिनावर
- का0 सौरभ शुक्ला सर्विलांस टीम
- का0 सचिन कुमार – सर्विलांस टीम
- का0 लोकेन्द्र सर्विलांस टीम
- का0 मोहित शुक्ला सर्विलांस टीम
- का0 आरिफ -स्वाट टीम
- का0 मनोज कुमार – स्वाट टीम
- का0 विपिन कुमार – स्वाट टीम
- का0 1149 प्रेमवीर सिंह – थाना बिनावर
- का0 1137 दानवीर सिंह – थाना बिनावर
- का0 964 प्रमोद कुमार – थाना बिनावर
उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम को 25-25 हजार रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया ।