वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल पर्यवेक्षण में गौकशी करने वाले तस्करों की तलाश में गिरफ्तारी अभियान के दौरान दिनाँक 17/18.07.2019 की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक थाना सहसवान कुशलवीर सिंह मय पुलिस टीम के देखरेख शांति व्यवस्था व तलाश वांछित अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में थे ।
पुलिस टीम को ग्राम रामपुर नैहरा/भवानीपुर खल्ली थाना सहसवान जनपद बदायूँ के जंगल में 02 मोटरसाईकिलों से 06 व्यक्ति दिखाई दिए, जिनके पास गोकशी के औजार कुल्हाडी, चाकू, छुरी,पॉलिथीन के कट्टे व पॉलिथीन जिसमें गोमांस रखने की तैयारी थी दिखाई दिए । अभियुक्त जंगल में दो बैलों को गिराकर वध करने वाले थे तभी पुलिस पार्टी द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया । इस पर गोकशी करने वाले तस्कर पुलिस टीम पर जाने से मारने की नियत से फायर करने लगे ।
पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायर करने से घायल हुए एक अभि0 नईम पुत्र फुन्दन नि0 भवानीपुर खल्ली थाना सहसवान बदायूँ को गिरफ्तार किया गया व अन्य पांच अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे ।
मौके से दो बैल जिन्दा जिनके पैर रस्सी से बांधकर गिरा रखे थे बरामद हुये व गौकशी करने के उपकरण कुल्हाडी, छुरिया , तराजू, बाट, गंडासा बरामद हुआ । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 311/19 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम, मु0अ0सं0 312/19 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि तथा मु0अ0सं0 313/19 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त नईम पुत्र फुन्दन का अपराधिक इतिहास –
- मु0अ0सं0 590/16 धारा 3/5/8 CS ACT व 273 भादवि
- मु0अ0सं0 504/17 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट
- मु0अ0सं0 311/19 धारा 3/5/8 CS ACT
- मु0अ0सं0 312/19 धारा 147/148/149/307 भादवि
- मु0अ0सं0 313/19 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट ।
फरार अभियुक्तगण का नाम व पता
- वकील उर्फ वकीला पुत्र शरीफ,
- यूबैश पुत्र शमशाद,
- बाबर पुत्र दिलशाद,
- अजीम पुत्र हवीव निवासीगण ग्राम भवानीपुर खैरू थाना सहसवान जनपद बदायूँ तथा
- तसलीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम भवानीपुर खल्ली थाना सहसवान जनपद बदायूँ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक श्री कुशलवीर सिंह थाना सहसवान जनपद बदायूँ
- उ0नि0 श्री अमित कुमार थाना सहसवान जनपद बदायूँ
- उ0नि0 श्री ईशम सिंह थाना सहसवान जनपद बदायूँ
- उ0नि0 श्री वारिस खान थाना सहसवान जनपद बदायूँ
- उ0नि0 श्री राजेन्द्र कुमार थाना सहसवान जनपद बदायूँ
- का0 1311 प्रभात चौधरी थाना सहसवान जनपद बदायूँ
- का0 838 मौ0 हासिम थाना सहसवान जनपद बदायूँ
- का0 1312 सतेन्द्र कुमार थाना सहसवान जनपद बदायूँ
- का0 1399 रिंकेश कुमार थाना सहसवान जनपद बदायूँ
- का0 1403 हिमांशु कुमार थाना सहसवान जनपद बदायूँ ।