बदायूँ: सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने 01 जनवरी 2020 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01-01-2020 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया जा चुका है जिसके अनुसार आज दिनांक 23-12-2019 को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया जा रहा है तथा उक्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 22-01-2020 तक चलेगा।
उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एकीकृत निर्वाचक 23 दिसम्बर, 2019 (सोमवार) को, नामावलियों के प्रकाशन दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 23 दिसम्बर, 2019 (सोमवार) से 22 जनवरी, 2020 (बुधवार) तक, दावे/आपत्तियों का निस्तारण 03 फरवरी, 2020 (सोमवार) तक, पूरक सूचियों की तैयारी 11 फरवरी, 2020 (मंगलवार) को, निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 14 फरवरी, 2020 (शुक्रवार) को होगी।
आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है कि समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर, उनसे यदि समस्त पोलिंग स्टेषनों पर बूथ लेविल अधिकारियों की तैनाती न कर पाये हों तो उन्हें तैनात करने का अनुरोध किया जाये। इसी क्रम में पुनरीक्षण सम्बन्धी कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करने, तत्सम्बन्धी गतिविधियों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श एवं बूथ लेवल एजेन्ट्स की तैनाती कर उनकी सूची उपलब्ध कराये जाने हेतु उक्त बैठक का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम के अनुसार 23 दिसम्बर 2019 को जनपद के अन्तर्गत आने वाले सभी 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों क्रमषः 112-बिसौली (अ0जा0), 113-सहसवान, 114-बिल्सी, 115-बदायूँ, 116-शेखूपुर तथा 117-दातागंज के सभी मतदेय स्थलों (कुल 2557 मतदेय स्थल/1710 मतदान केन्द्र) पर आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाषन किया जा रहा है। बीएलओ द्वारा पुनरीक्षण अवधि के दौरान दिनांक 23-12-2019 से 22-01-2020 तक की अवधि में मतदाता सूची का घर-घर जाकर सत्यापन किया जायेगा। प्रत्येक बीएलओ के पास आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रति एवं आवश्यक संख्या में फार्म-6,7,8, व 8क आदि उपलब्ध कराये गये हैं। उपरोक्तानुसार प्रकाषित एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावली ‘‘मूल नामावली 2019 एवं उसके पष्चात की सभी अनुपूरक सूचियों को एकीकृत करते हुए‘‘ तैयार की गई है जोकि ‘‘एकीकृत आलेख्य मूल नामावली-2020‘‘ है। उक्त एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का एक सेट सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे कृपया जिला निर्वाचन कार्यालय से अपने अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा प्राप्त कराने का कष्ट करें।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदेय स्थल व मतदान केन्द्रों एवं प्रस्तावित आलेख्य निर्वाचक उपरोक्त पुनरीक्षण अवधि दिनांक 23-12-2019 से 22-01-2020 तक की अवधि में सभी पात्र व्यक्तियों जिनकी आयु दिनांक 1-1-2020 को 18 वर्ष या उससे अधिक है और उनका नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत नहीं है, वे अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु प्रारूप-6 में आयु/जन्मतिथि व निवास से सम्बन्धित उपयुक्त प्रमाण-पत्र सहित अपने मतदेय स्थल पर बीएलओ को, तहसील कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही निर्वाचक नामावली में विद्यमान किसी मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट मतदाता का नाम कटवाने हेतु फार्म-7 एवं किसी प्रविष्टि में संशोधन हेतु फार्म-8 भरकर जमा किये जा सकते हैं।
सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जनपद के सभी 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची इस अनुरोध के साथ उपलब्ध कराई जा रही है कि वह सभी मतदेय स्थलों हेतु अपने दल के बूथ लेवल एजेन्ट्स की नियुक्तियां करते हुए सूची (नाम, पता, मोबाइल नम्बर सहित) जिला निर्वाचन कार्यालय एवं संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
अनुरोध है कि उपरोक्तानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2020 कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार, निर्वाचक नामावली में छूटे हुए सभी अर्ह मतदाताओं विशेष रूप से युवा, महिला मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 भरवाये जाने, निर्वाचक नामावली में विद्यमान मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली से अपमार्जित कराने हेतु सम्बन्धित मतदाताओं के फार्म-7 भरवाये जाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।