थाना बिल्सी क्षेत्रांतर्गत एर्टिगा कार की लूट का पुलिस ने किया ख़ुलासा

अंकित सक्सेना, बदायूँ-

थाना बिल्सी क्षेत्रांतर्गत ग्राम परौली के पास 02 बदमाशों द्वारा किराये पर लाकर एर्टिगा कार लूट लिये जाने की घटना का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड अभियान व विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के क्रम में आज दिनांक 27.06.2019 को क्षेत्राधिकारी बिल्सी संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बिल्सी धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नरैनी-सहसवान रोड पर शराब ठेका के सामने चेंकिंग करते हुए मु0अ0सं0 200/19 धारा 394 भादवि बनाम 02 नफर अज्ञात से सम्बन्धित मारुति सुजुकी एर्टिगा कार नं0 UP83AB 0050 को अभि0 उज्जवल उर्फ लव पुत्र अखिलेश सिंह निवासी चंद्रवाटिका कालोनी कस्बा व थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद के कब्जे से बरामद किया गया । अन्य अभि0 राहुल उर्फ देव चौधरी पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ऋषिपुरम शाहबाद रोड नगर पालिका के पास कस्बा व थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद मौके फरार होने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं ।

दिनांक 20/21.06.2019 की रात्रि में ग्राम परौली से आगे पुल के पास 02 बदमाशों द्वारा वादी मुकदमा उपरोक्त बृजेश कुमार पुत्र श्यामसुन्दर निवासी गली नं0 1 अध्यापक नगर कस्बा व थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद की मारुति सुजुकी एर्टिगा कार नं0 UP83AB 0050 किराये पर लाकर छीन ली गयी थी जिसके सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 200/19 उपरोक्त में बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की वृद्धि करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

विवरण बरामदगी- लूटी गयी मारुति सुजुकी एर्टिगा कार नं0 UP83AB 0050 ।

विवरण पुलिस टीम- 1. प्रभारी निरीक्षक थाना बिल्सी धर्मेन्द्र कुमार, 2. व0उ0नि0 अमरपाल सिंह, 3. उ0नि0 सतवीर सिंह, 4. है0कां0 328 राजेश कुमार, 5. कां0 474 धर्मवीर सिंह, 6. कां0 359 सचिन चौहान थाना बिल्सी जनपद बदायूं ।