लिपि :
जिस प्रकार भाषा की उत्पत्ति कब से हुई है, इसका कोई सर्वमान्य उत्तर अब तक प्राप्त नहीं हो सका है उसी प्रकार लिपि की व्युत्पत्ति का प्रश्न मात्र ‘प्रश्न’ बनकर रह गया है। लिपि को हमारे मौन चिन्तन के स्थूल का प्रतीक माना गया है। लिपि किसी भी जाति की सांस्कृतिक निधि होती है |
कोश :
‘कोश’ और ‘कोष’ का अभिप्राय ‘संग्रह’ से है। ‘कोश’ के अन्तर्गत ‘शब्दों’ का संग्रह किया जाता है। ‘कोष’ के अन्तर्गत ‘द्रव्य’ का संग्रह किया जाता है।
भाषा :
भाषा दिशा-निर्देशक शक्ति है। भाषा के माध्यम से हम अपने विचारों और भावों को दूसरे तक सम्प्रेषित करते हैं और दूसरे के विचारों और भावों को हम ग्रहण करते हैं।
भाषा-विज्ञान :
जिस विज्ञान के अन्तर्गत वर्णात्मक, ऐतिहासिक, तुलनात्मक तथा प्रायोगिक अध्ययन के सहारे (विशिष्ट नहीं, सामान्य) की उत्पत्ति, गठन, प्रकृति, विकास आदिक की सम्यक् व्याख्या करते हुए, इन सभी विषयों में सिद्धान्तों का निर्धारण हो, उसे ‘भाषा-विज्ञान’ कहते हैं।
- (सर्वाधिकार सुरक्षित : डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; २७ जून, २०१९ ईसवी)