अंकित सक्सेना, बदायूँ-
थाना मूसाझाग पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 02 अवैध शराब भट्टियों समेत कुल 150 लीटर कच्ची शराब बरामद की । इस मामले में 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी/निष्कर्षण/बिक्री व वितरण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 27.06.2019 को थानाध्यक्ष मूसाझाग ललित भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम मचलई में अवैध शराब निर्माण करते हुए वेद प्रकाश पुत्र केसरी लाल निवासी ग्राम मचलई थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को मौके से 50 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के विभिन्न उपकरणों सहित गिरफ्तार कर मौके से 150 लीटर लहन नष्ट किया गया । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 135/19 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
इसके अतिरिक्त ग्राम कमालपुर में अवैध शराब निर्माण करते हुए गजेन्द्र पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम कमालपुर थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को मौके से 100 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के विभिन्न उपकरणों सहित गिरफ्तार कर मौके से 180 लीटर लहन नष्ट किया गया । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 136/19 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
विवरण पुलिस टीम- 1. थानाध्यक्ष मूसाझाग ललित भाटी, 2. उ0नि0 राममहेश, 3. उ0नि0 उपदेश कुमार, 4. उ0नि0 सुनील कुमार, 5. कां0 181 संजीव कुमार, 6. कां0 983 काले सिंह , 7. कां0 528 प्रदीप सिंह थाना मूसाझाग जनपद बदायूं ।