बदायूँ पुलिस ने किया चोरी की घटना का सफल अनावरण, बड़ी मात्रा में आभूषण व नगदी समेत 01 शातिर चोर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अभियोगों का शीघ्र अनावरण करने व अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 06-12-2019 को सर्विलांस/स्वाट टीम एवं थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 462/19 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर टी0टी0 स्कूल के पीछे प्लेटफार्म के पास कहीं जाने की फिराक में खडे व्यक्ति बजरुल पुत्र मैराज उर्फ चैम्पियन नि0 ग्राम इस्माइलपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूं हाल नि0 ग्राम सैदपुर थाना वजीरगंज जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर लिया गया तथा 01 अन्य व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज तमंचा देशी 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, कुल 250 ग्राम पीली धातु व 275 ग्राम सफेद धातु के आभूषण एवं कुल 77500/-रु0 बरामद हुए । पुलिस टीम द्वारा की गयी पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैंने अपने भागे हुए साथियों के साथ मिलकर दिनांक 29/30.10.2019 की रात्रि मे शिव कालोनी गली नं0 2 के एक बन्द मकान से चोरी की थी । आज हम दोनों चोरी के इस माल को बेचने ले जा रहे थे कि आपने पकड लिया । चोरी किये गये माल का कुछ हिस्सा मेरे पास है तथा बाकी के माल को लेकर मेरा साथी मौके से फरार हो गया ।
दिनांक 31.10.2019 को वादी मनोज कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 नरेन्द्र मोहन गुप्ता नि0 निकट रेलवे क्रासिंग शिव कालोनी थाना सिविल लाइन बदायूं ने दि0 29/30.10.2019 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बन्द मकान में की गयी चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दी जिसके आधार पर स्थानीय थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 462/19 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा मुकदमा उपरोक्त के अनावरण हेतु सर्विलांस/स्वाट टीम व थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर जल्द गिरफ्तारी व माल बरामदगी के निर्देश दिये गये । संयुक्त टीम के सार्थक प्रयासों से की गयी गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 462/19 उपरोक्त में धारा 411 की बढौत्तरी कर मु0अ0सं0 525/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

विवरण बरामदगी- 1. कुल 77,500/- रूपये नगद, 2. कुल 83 नग पीली धातु के आभूषण वजन 250 ग्राम (चेन 3 नग, झाले 08 जोडे 16 नग, हार 4 नग, कंठी 2 प्रत्येक पीस 10 नग, झुमकी 1 जोडी 02 नग, टोप्स 02 जोडी 04 नग, कुण्डल 4 जोडे 08 नग, पैन्डल 04 नग, अंगूठी मर्दाना 5 नग, अंगूठी लेडिज 4 नग, लोंग/बाली 15 नग, चूडी 4 नग, कडे 2 नग, टीका 1 नग, झूमर 1 नग), 3. दो जोडी पायल 04 नग सफेद धातु वजन 275 ग्राम, 4. एक नाजायज तमंचा देशी 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर ।

गिरफ्तार अभियुक्त- बजरूल पुत्र मैराज उर्फ चैम्पियन निवासी ग्राम इस्माइलपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूं हाल निवासी ग्राम सैदपुर थाना वजीरगंज जनपद बदायूं ।

विवरण सर्विलांस/स्वाट टीम- 1. प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस टीम रामगोपाल शर्मा, 2. प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम राजीव कुमार शर्मा, 3. है0कां0 चन्द्रहास, 4. कां0 सचिन, 5. कां0 आरिफ, 6. कां0 सौरभ, 7. कां0 विपिन, 8. कां0 मनोज, 9. कां0 लोकेन्द्र कुमार स्वाट/सर्विलांस टीम जनपद बदायूं ।
थाना सिविल लाइन पुलिस टीम- 1. प्रभारी चौकी सिविल लाइन उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार, 2. कां0 213 रामबरन, 3. का0 601 रमाकान्त थाना सिविल लाइन बदायूं ।