जस्टिस फॉर प्रियंका रेड्डी

सीतांशु त्रिपाठी, जिला- सतना (मध्यप्रदेश)

फिर लुट गई है गुड़िया किसी मां की चलो रे हम सब मिल के फिर उसको इंसाफ दिलाये ।

उसकी तस्वीर पर जस्टिस फॉर प्रियंका रेड्डी लिख कर दो-चार दिनों तक फेसबुक में चिल्लाये ।

और हां व्हाट्सएप पर स्टेटस भी तो लगाना है इंस्टाग्राम पर भी चलो शेम ऑन इंडियन गवर्नमेंट चिपकाये ।

लाओ एक पोस्टर उसमें लिखकर वी-वॉन्ट जस्टिस दो-चार कैंडल फिर से जलाये ।

कौन सी मेरी बेटी या बहन थी वो लगती चलो इसको भी हिंदू मुस्लिम का खेल बताये ।

रेप कि दर बीजेपी में बढ़ रही है कांग्रेस में कम थी कहकर इसमें भी राजनीत दिखाये ।

कौन सी ये पहली थी कौन सी थी आखिरी मिले ना जब तक नई खबर चलो प्रियंका-प्रियंका चिल्लाये ।

बेटी हम शर्मिंदा हैं तेरे दुष्कर्मी अभी जिंदा है के लगा के नारे फिर से शोक मनाये ।

फिर लुट गयी है किसी मां की गुड़िया चलो रे हम सब मिल उसको फिर इंसाफ दिलाये ।

बुलाओ मीडिया को मां-बाप से आपकी बेटी का रेप हुआ है कैसा लग रहा है पूछवाये । 

अंजना ओम कश्यप के शो पर लगी बहस है प्रियंका रेड्डी पर आओ उसको टीआरपी दिलवाये । 

लड़की रात मे क्यों घूम रही थी और छोटे कपड़े मे रही होगी कह के लड़की के चरित्र  पर भी चलो सवाल उठाये । 

राम-राम बहुत अनर्थ हुआ कह अपनी बहन और बेटी का नंबर आने तक सर ढक के सो जाये ।

फिर लुट गई है गुड़िया किसी मां के चलो रे हम सब मिल फिर उसको न्याय दिलाये ।