थाना कुंवरगाँव पुलिस द्वारा रिटायर्ड दारोगा की पत्नी की हत्या की घटना का सफल अनावरण

अंकित सक्सेना, बदायूँ-

थाना कुंवरगाँव पुलिस द्वारा रिटायर्ड दारोगा की पत्नी की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर 03 अभि0गण को मय 02 अवैध तंमचों व सुपारी के 30 हजार रू0 के साथ गिरफ्तार किये जाने के संबंध में ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 06.07.19 को थाना प्रभारी कुंवरगाँव सुधाकर सिंह मय पुलिस टीम के थाना क्षेत्र मे तलाश वांछित अपराधी गिरफ्तारी में भ्रमणशील थे । दिनांक 03.07.19 को जमीनी विवाद को लेकर रिटायर्ड दारोगा की पत्नी श्रीमती नन्ही देवी पत्नी स्व0 मथुरा सिंह नि0 बादल थाना कुंवरगाँव बदायूं की हत्या उसके सौतेले पुत्र प्रकाश उर्फ राजभान पुत्र स्व0 मथुरा सिंह आदि ने कर दी थी । जिसके सम्बन्ध मे कुंवरगाँव बदायूँ पर मु0अ0सं0 75/19 धारा 302,120B IPC पंजीकृत हुआ ।

सूचना खास पर अभि0गण 1. प्रकाश उर्फ राजभान पुत्र स्व0 मथुरा सिंह नि0 बादल थाना कुंवरगाँव बदायूं 2. हरि प्रसाद उर्फ वकील पुत्र हीरालाल नि0 नबीनगर थाना विशारतगंज बरेली 3. नरेश पुत्र चन्द्रपाल नि0 पलिया झन्डा थाना बिनावर बदायूं को कैली ईमलिया तिराहा से को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15000/रु0 तथा अभि0 प्रकाश उर्फ राजभान पुत्र स्व0 मथुरा सिंह नि0 बादल थाना कुंवरगाँव बदायूं के कब्जे से 01 अदद तमन्चा 315 बोर 2 कार0 जिन्दा व 1 खोखा तथा हरि प्रसाद उर्फ वकील पुत्र हीरालाल नि0 नबीनगर थाना विशारतगंज बरेली से 01 अदद तमन्चा 315 बोर 2 कार0 जिन्दा व 1 खोखा कार0 व 15000/रु0 बरामद किया गया । अभियुक्तो ने पूछताछ पर थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 75/19 धारा 302,120बी IPC मे नन्ही देवी की हत्या की घटना का करना इकबाल किया है । अभि0 प्रकाश उर्फ राजभान ने बताया कि मृतका नन्ही देवी पत्नी स्व0 मथुरा सिंह नि0 बादल थाना कुंवरगांव बदायूं की हत्या के लिए मैंने 80000/रु0 मे सुपारी दी थी । अवैध असलाह बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 80/19 धारा 3/25 A ACT बनाम प्रकाश उर्फ राजभान व मु0अ0सं0 81/19 धारा 3/25 A ACT बनाम हरि प्रसाद पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभि0गण को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।
आपराधिक इतिहास-
(1) अभि0 प्रकाश उर्फ राजभान पुत्र स्व0 मथुरा सिंह नि0 बादल थाना कुंवरगांव बदायूं
A. अ0सं0 75/19 धारा 302,120 B IPC थाना कुंवरगांव
B अ0सं0 80/19 धारा 3/25 A ACT थाना कुंवरगांव
(2) हरि प्रसाद उर्फ वकील पुत्र हीरालाल नि0 नबीनगर थाना विशारतगंज बरेली
A. अ0सं0 75/19 धारा 302,120 B IPC थाना कुंवरगांव
B अ0सं0 81/19 धारा 3/25 A ACT थाना कुंवरगांव
बरामदगी

  1. 30000/रु0 नगद सुपारी के
  2. 2 तमन्चा 315 बोर मय 4 जिन्दा कार0 व 2 खोखा कार0 315 बोर
    गिरफ्तार करने वाली टीम-
  3. SO श्री सुधाकर सिंह थाना कुंवरगांव बदायूं
  4. SSI श्री विनयपाल सिंह थाना कुंवरगांव बदायूं
  5. SI श्री अजीत प्रताप सिंह थाना कुंवरगांव बदायूं
  6. का0 99 आशीष थाना कुंवरगांव बदायूं
  7. का0 191 केशवदेव थाना कुंवरगांव बदायूं
  8. रि0का0 645 सतेन्द्र सिंह थाना कुंवरगांव बदायूं