वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अभियोगों का शीघ्र अनावरण करने व अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 31-12-2019 को सर्विलांस सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुमशुदगी का सफल अनावरण कर फर्जी तरीके से गुम होने एवं विपक्षीगण को योजनाबद्ध तरीके से आरोपित करने वाले गुमशुदा प्रभाशंकर एवं उसके षडयन्त्रकारी साथी भुवनेश एवं रामू शर्मा को गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 16.12.2019 को थाना कोतवाली बदायूं क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला गांधीनगर से प्रभाशंकर उम्र 45 वर्ष पुत्र रामबरन लाल नि0 ग्राम अन्नी थाना सिविल लाइन बदायूं द्वारा बिना किसी परिजन को बताये गुम हो जाने के सम्बन्ध में गुमशुदा की पत्नी उपासना देवी द्वारा दिनांक 22.12.2019 को गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी । उपरोक्त प्रभाशंकर की बरामदगी एवं घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर गुमशुदा की तत्काल बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये । गठित टीमों द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए उच्च कौशल व आधुनिक तकनीक का उपयोग कर गुमशुदा प्रभाशंकर उपरोक्त को आज दिनांक 31-12-2019 को मो0 शिवपुरम के पीछे जंगल में गुमशुदा के मौसेरे भाई रामू शर्मा पुत्र तोताराम नि0 मैठामई थाना बिसौली जनपद बदायूं एवं भुवनेश पुत्र रामबरन लाल नि0 ग्राम अन्नी के साथ बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया ।
जांच के दौरान पाया गया कि गुमशुदा प्रभाशंकर उपरोक्त वर्ष 2001 से कोटेदार है । गांव में करीब 20 बीघा जमीन है तथा गुमशुदा का भाई भुवनेशचन्द्र वर्ष 2015 में ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ा था जो मौजूदा प्रधान राममूर्ति से 7 वोटों से हार गया था । गांव में दोनों पक्षों में राजनैतिक पेशबन्दी है तथा प्रधान द्वारा कई बार प्रभाशंकर उपरोक्त की कोटे की शिकायत की गयी थी एवं कोटे की जांच के दौरान खुली बैठक में गुमशुदा प्रभाशंकर द्वारा विपक्षी मौजूदा ग्राम प्रधान राममूर्ति पुत्र वीरसहाय आदि 04 नफर के विरूद्ध मु0अ0सं0 810/2017 धारा 325/323/504 भादवि पंजीकृत कराया था जिसकी विवेचना उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय विचाराधीन है । इसके अतिरिक्त वर्ष 2016 में ग्राम अन्नी से एक लडकी घर से चली गयी थी । इस सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन बदायूं पर मु0अ0सं0 777/16 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत कराया गया था जिसमें प्रभाशंकर उपरोक्त जेल गया था । इस दौरान ही वह अपने मौसेरे भाई रामू शर्मा पुत्र तोताराम शर्मा नि0 मैठामई थाना बिसौली के साथ जेल में रहा था । बाद में मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद से जमानत पर बाहर आया था । वर्तमान में उक्त का विचारण पास्को कोर्ट मा0 एडीजे-8 बदायूं में चल रहा है, गवाही हो रही है तथा जल्द निर्णय होने वाला है । विपक्षीगण ग्राम प्रधान राममूर्ति व अन्य को फंसाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से रामू शर्मा उपरोक्त की पत्नी अनीता ने 28 नवम्बर 2019 में प्रभाशंकर के विपक्षीगण उपरोक्तों के विरूद्ध धारा 376 भादवि का मुकदमा लगाने का झूठा प्रा0 पत्र थाना सिविल लाइन बदायूं में दिया था जिसकी जांच प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन द्वारा की गयी थी, झूठा पाये जाने पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी थी । जांच से मात्र मुकदमें एवं राजनैतिक पेशबन्दी से प्रा0 पत्र दिया जाना पाया गया था ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.12.2019 को गुमशुदा प्रभाशंकर उपरोक्त के भाई दयाशंकर, भुवनेशचन्द्र, भूपेन्द्र एवं अन्य परिजन अपने मौसेरे भाई रामू शर्मा पुत्र तोताराम नि0 मैठामई थाना बिसौली बदायूं के साथ थाना कोतवाली आये तथा कहा कि रामू शर्मा उपरोक्त से ग्राम मैठामई के नरेश पुत्र गोवर्धन सिंह, ग्राम अन्नी के प्रधान राममूर्ति पुत्र वीरसहाय एवं देवेन्द्र शर्मा नि0गण ग्राम अन्नी थाना सिविल लाइन बदायूं द्वारा गुमशुदा प्रभाशंकर की हत्या कर लाश को कछला में बहाने की बात कही है । आवश्यक कार्यवाही की जाये । उपरोक्त जानकारी के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश पुत्र गोवर्धन नि0 ग्राम मैठामई एवं ग्राम प्रधान अन्नी राममूर्ति पुत्र वीरसहाय उपरोक्त से पूछताछ की गयी पूछताछ पर रामू शर्मा द्वारा गुमशुदा प्रभाशंकर उपरोक्त की हत्या एवं लाश को कछला में फेंकने की रामू शर्मा उपरोक्त के कथन की पुष्टि नहीं हुई । नरेश उपरोक्त द्वारा गांव में जमीन की मुकदमें बाजी के कारण झूठा आरोप लगाना बताया तथा पूछताछ से गुमशुदा की हत्या होने सम्बन्धी कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुये ।
तमामी जांच एवं तफ्तीश से गुमशुदा प्रभाशंकर उपरोक्त का स्वतः षडयन्त्र के तहत अपने विरूद्ध पंजीकृत अभियोगों में पैरोकार एवं अन्य राजनैतिक प्रतिद्वन्दियों राममूर्ति, डी के शर्मा नि0 गण ग्राम अन्नी को फंसाने के लिए तथा कोटा निलम्बित होने तथा पास के गांव भरकुईयां में अटैच होने आदि विवाद के कारण स्वतः षडयन्त्र के तहत मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपने भाई भुवनेश व मौसेरे भाई रामू शर्मा नि0 ग्राम मैठामई थाना बिसौली बदायूं गायब होना ज्ञात हुआ तथा पुलिस पर झूठी कार्यवाही के लिए हत्या जैसी घटना का षडयन्त्र रचकर आरोप लगाकर कार्यवाही हेतु दबाव बनाया गया । इस सम्बन्ध में फर्जी तरीके से गुम होने एवं विपक्षीगण को योजनाबद्ध तरीके से आरोपित करने वाले गुमशुदा प्रभाशंकर एवं उसके षडयन्त्र कारी साथी भुवनेश एवं रामू शर्मा के विरूद्ध मु0अ0सं0 475/19 धारा 420/120बी/211 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभि0गणो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
विवरण गिरफ्तार अभि0गण- 1. प्रभाशंकर पुत्र रामबरन लाल, 2. भुवनेशचन्द्र पुत्र रामबरन लाल नि0गण ग्राम अन्नी थाना सिविल लाइन बदायूं, 3. रामू शर्मा पुत्र तोताराम नि0 ग्राम मैठामई थाना बिसौली जनपद बदायूं ।
गिरफ्तार अभि0 प्रभाशंकर उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 366/19 धारा 354 घ /452/506 भादवि थाना सिविल लाइन बदायूं
- मु0अ0सं0 777/16 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पास्को एक्ट थाना सिविल लाइन बदायूं ।
गिरफ्तार अभि0 रामू शर्मा उपरोक्त गायों की तस्करी करता है जिसका आपराधिक इतिहास निम्नवत है-
- मु0अ0सं0 164/19 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना उझानी बदायूं,
- मु0अ0सं0 764/15 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना वजीरगंज बदायूं,
- मु0अ0सं0 205/15 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कादरचौक बदायूं ।
विवरण पुलिस टीम- 1. प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा मय सर्विलांस टीम, 2. प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली ओमकार सिंह, 3. वरिष्ठ उ0नि0 प्रमोद कुमार, 4. उ0नि0 राजीव राठी थाना कोतवाली बदायूं ।