मोटे अनाज के प्रति जागरूकता हेतु किया गया निःशुल्क वितरण

हरदोई– विधायक रामपाल वर्मा ने किसानों को मोटा अनाज के प्रति जागरूकता के लिए निःशुल्क बीज रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का, सांवा का वितरण किया।

विधायक ने संबोधन में कहा सरकार के प्रयास से आम जनमानस में मोटा अनाज के प्रति जागरूकता फैल रही है। मोटा अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पाचन शक्ति मजबूत होती है। रागी में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। मधुमेह के रोगी के लिए काफी लाभकारी है। मोटे अनाज का सेवन कई बीमारियों से बचाव करता है। मोटा अनाज कुपोषण को दूर करने में काफी सहायक है।

इस अवसर पर दूरदराज के किसानों ने लाभ उठाया। वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रम्ह कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष कछौना नवीन पटेल, महामंत्री शिवम मिश्रा, विभागीय अधिकारी मंजेश कुमार, संतोष कुमार, राजकीय कृषि प्रभारी संतोष वर्मा, रोहित सिंह, राजेश्वर आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।