कछौना, हरदोई : कोविड-19 महामारी पर प्रभावी अंकुश लगाने मे टीकाकरण काफी प्रभावी रहा है। कोविड महामारी से बचाव का एकमात्र विकल्प टीकाकरण हैं। टीकाकरण से काफी रोकथाम लगी हैं।

टीकाकरण अभियान को रविवार को महाअभियान के रूप में आयोजित किया गया। सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर टीकाकरण केंद्र लगाए गए थे। जिन पर भाजपा पदाधिकारियोंगण, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यगणों ने भागीदारी की। जिससे आम जनमानस में काफी जागरुकता बढ़ी हैं। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को कोविड-19 की प्रकाशन डोज निःशुल्क लगाई जा रही है। प्रभारी अधीक्षक डॉ० किशलय बाजपेई ने बताया आज का दिन विशेष महा अभियान के रूप में मनाया गया है। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर टीकाकरण कराया। कोविड 19 संक्रमण से बचाव का एकमात्र टीकाकरण ही है। “टीकाकरण कराएँ, कोरोना को हराएँ।”
टीकाकरण से इस महामारी पर हम सब ने सफलता पाई है। यह टीकाकरण अभियान अनवरत रूप से चलता रहेगा। मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने स्वास्थ्य केंद्र पर फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया सभी लोग आगे आकर टीके की डोज लगवाए। स्वयं व परिवार की और समाज की सुरक्षा की अहम भागीदारी निभाएं। जिन्हें दोनों टीके लगे हैं उन्हें उनको वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगनी है।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीगण शिवम मिश्रा, मंडल महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश अस्थाना, मंडल उपाध्यक्ष अनूप सिंह, सेक्टर संयोजक मनोज राठौर सहित स्वास्थ्य कर्मी आशा बहू ने बढ़-चढ़कर महाअभियान को सफल बनाया।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता