सी बी आई ने पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले की जांच में शामिल होने को नीरव मोदी को आधिकारिक ई-मेल भेजकर कहा है । नीरव मोदी को भारतीय उच्चायोग या दूतावास से एजेंसी ने तत्काल संपर्क करने को कहा है ताकि उसकी भारत की यात्रा की व्यवस्था की जा सके । अगले सप्ताह जांच में नीरव मोदी को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है ।