कछौना (हरदोई) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा ने अपने क्षेत्र में बदलाव की कहानी गढ़ने वाली महिलाओं को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं रीढ़ की हड्डी होती हैं। एचसीएल समुदाय ने कई क्षेत्रों में कार्य कर महिलाओं की जिंदगी में परिवर्तन का कार्य किया है। महिलाओं में काफी शक्ति है, केवल उन्हें एक अच्छा अवसर प्रदान करना है, एचसीएल ने उन्हें एक बेहतर मंच दिया है। जिससे समुदाय में बदलाव आया है। इस तरह मंच उपलब्ध कराने से चर्चा होती है, एक प्रतिस्पर्धा की भावना जागती है, महिलाएं घर की चौखट से बाहर निकलकर बदलाव की नई कहानियां लिखती हैं।
यूनिसेफ के कुमार विक्रम ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि गांव के परिवेश में पढ़ी-लिखी बेटियों को समुदाय से आगे आकर समाज के योगदान में भागीदारी करें, जिससे गांव की महिलाओं व बेटियों के जीवन में परिवर्तन हो सके। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य का अहम मुद्दा है, बेहतर स्वास्थ्य न मिलने के कारण महिलाओं का जीवन प्रभावित होता है। महिलाओं को आजीविका से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होनी आवश्यक है। बिना आर्थिक स्वतंत्रता के महिलाओं को बराबरी नहीं मिलेगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की शारदा शिल्वी ने अपने विचार संबोधित करते हुए कहा कि समुदाय में सोशल चेंज हो चुका है। महिलाओं को अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है।
परियोजना के निदेशक आलोक कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2015 से एचसीएल समुदाय ने यात्रा शुरू की जो 7 वर्षों में क्षेत्र की 50 हजार महिलाएं इस यात्रा में विभिन्न आयामों के माध्यम से जुड़ी हैं। हम सभी ने शिव नाडर की सोच को आगे बढ़ाया, लोगों की आवश्यक मूलभूत बेहतर शिक्षा, अवसर, स्वास्थ्य, रोजगार के मंच उपलब्ध कराकर नए आयाम स्थापित किए। मुख्य अतिथि गणों को बुके देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्र स्वास्थ्य, आजीविका, पोषण वाटिका, ग्राम सचिवालय, प्रौढ़ शिक्षा, बकरी पालन, सोलर ग्रिड़ा, स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्वच्छता, हस्तशिल्प, डेयरी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं ज्ञानवती, सपना बानो, नेहा देवी, गुड्डी देवी, अंकिता, वीना वर्मा, गोमती देवी, सुमित्रा देवी, जैतून बानो, पूनम गुप्ता, कमला देवी, सायरा बानो, रूबी सिंह, पिंकी यादव, बबली शर्मा, दिव्या शुक्ला, कल्पना जी, खुशबू, सपती जी आदि को अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मोबाइल सेट, सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर महिलाएं काफी गौरवान्वित हुई। कार्यक्रम में रूहानी बैंड द्वारा गीत संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पहली बार बैंड गिटार लेकर महिलाओं की भागीदारी दिखी। यह छात्राएं लखनऊ विश्वविद्यालय की हैं। इस रुहानी बैण्ड के पीछे पुरुषों की छवि को तोड़ना है।जिसका नेतृत्व डॉ रोली मिश्रा द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में कीर्ति करमचंदानी, योगेश कुमार, संतोष कुमार, अविनाश विसेन, डॉ० रीता राणा, सजदा परवीन, पूजा कुमारी, संजय शुक्ला, सौरव तिवारी, खंड विकास अधिकारी प्रमोद अग्रवाल, एडीओ पंचायत संतोष कुमार, ग्राम सचिव पवन कुमार, उज्ज्वल यादव, राजेश त्यागी सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान गण, दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।