चक्रधरपुर के किसनलाल अग्रवाल की पुस्तक “मुस्कराना याद है” का लोकार्पण दिल्ली में

भवानीमंडी :- हिंदी के विकास और नए नए साहित्यकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से गठित साहित्य संगम संस्थान, दिल्ली द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, अमीर खुसरो सभागार, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, मेट्रो गेट नंबर दो के साथ, चांदनी चौक, दिल्ली में 9 दिसम्बर 2018 को आयोजित होगा ।

 

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित को संस्थान के अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र व किसनलाल अग्रवाल ने बताया कि कवि सम्मेलन में मेरठ निवासी देश की ख्यातिनाम कवयित्री अनामिका जैन अम्बर जिन्होंने ज़ी टीवी में आने वाले कवि युद्ध के माध्यम से सारे देश में तहलका मचा रखी है इस प्रोग्राम में कविता पाठ करने के लिए आ रही है। उनके साथ मेरठ के ही हास्य व्यंग्य के ख्यातिनाम कवि सह संचालक सौरभ जैन सुमन काव्य पाठ करेंगे। साथ ही दिल्ली के ही संदीप शजर और बालाघाट म०प्र० की सरिता सिंघई “कोहिनूर सहित देश के लब्धप्रतिष्ठित कवि एवम कवियत्रियों के द्वारा कविता पाठ होगा ।

संस्थान के संस्थापक उपाध्यक्ष सहित इस आयोजन समिति के अध्यक्ष किसनलाल अग्रवाल ने प्रेस विज्ञति जारी कर के बताया कि इस अवसर पर “संगम स्मारिका” का विमोचन किया जाएगा जिसमे रवि रश्मि ‘ अनुभूति’ ,मोहिनी मोहन महतो जी, अरुण कुमार श्रीवास्तव , दीप शेखर , राजवीर सिंह मन्त्र, प्रशांत करण , सूचि संदीप , मीना भट्ट ,प्रतिभा गर्ग जी,मृदुल तिवारी महक ,तामेश्वर शुक्ला , गुणवती गुप्ता गार्गी , डॉ. अतुल द्विवेदी , डॉ आनंद किशोर जी, पंकज वसंत, जसवंत खटीक ,सुनीता लुल्ला ,अर्चना तिवारी , मनीषा जोबन ,राजीव कुमार दास ,कुमार रोहित , महालक्ष्मी सक्सेना ‘मेधा किसन लाल अग्रावल आदि रचनाकारो की गीत गजल छंद कविता कहानी के साथ साथ उन सभी का सचित्र जीवन परिचय के भी प्रकाशित किया जा रहा है साथ ही स्मारिका में प्रकाशित होने वाले समस्त रचनाकारों को सात पुस्तकें, सम्मान पत्र और दिल्ली में काव्य पाठ करने का सुअवसर दिया जाएगा।

दिल्ली में आयोजित हो रहे  संस्थान के इस भव्य सम्मान समारोह में साहित्यकारों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया जाएगा उनमे राजस्थान के छगन लाल गर्ग को संगम में किये गए योगदान के लिये मानद उपाधि, शुचिता अग्रवाल ‘सुचि संदीप’ को भी पूर्वोत्तर में अच्छा काम के लिये मानद उपाधि देने का निर्णय हुआ है। रवि रश्मि ‘अनुभूति’ , मोहिनी मोहन महतो , अरुण कुमार श्रीवास्तव , दीप शेखर , प्रशांत करण , मीना भट्ट , मृदुल तिवारी महक , तामेश्वर शुक्ला, गुणवती गुप्ता गार्गी ,डॉ. अतुल द्विवेदी ,डॉ आनंद किशोर , पंकज वसंत ,जसवंत खटीक , सुनीता लुल्ला ,अर्चना तिवारी , मनीषा जोबन , राजीव कुमार दास जी, कुमार रोहित ,महालक्ष्मी सक्सेना’मेधा , सुधीर सिंह सुधाकर , संदीप शज़र, अनामिका जैन “अम्बर” , सौरभ जैन “सुमन” , दीपाली पाण्डेय “दीया” , आशीष पाण्डेय “जिद्दी” , डॉ अलका शर्मा, प्रदीप कुमार पाण्डेय ,रिखबचंद राँका कल्पेश , उमी जालान , आशीष दुबे अग्निदूत ,घनश्याम सहाय , राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित “,चाँदनी सेठी कोचर , आशा दिनकर को भी उनके कार्यो को देखते हुए अलग अलग प्रमाणपत्र वितरित करने का निर्णय हुआ है।
इस समारोह में किसनलाल अग्रवाल की नई कृति “मुस्कराना याद है” का लोकार्पण भी किया जाएगा।