कौशाम्बी जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने विधान सभा चुनाव की तैयारियां तेज़ की

कौशाम्बी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया है।

कौशाम्बी जिले के चायल तहसील के काजीपुर गांव में जिला अध्यक्ष रामाकांत पटेल ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने व छात्र, मजदूर एवं किसान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने तथा यूपी में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का भी संकल्प कराया। मीटिंग में जिला उपाध्यक्ष सुभाष पटेल , चंजीत यादव सहित सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता मीटिंग में शामिल हुए।

कौशाम्बी जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य के साथ विजय करन की जमीनी रिपोर्ट