पुलिस मुठभेड़ में 6 अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ़्तार, पुलिस की गोली से दो बदमाश हुए घायल

कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन चालू है। चायल सी ओ के जी सिंह के नेतृत्व में सराय अकिल कोतवाली पुलिस, एस ओ जी टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार लगभग 2 बजे एक जंगल में इकट्ठा होकर चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में कुछ बदमाश मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस ने इन अंतर्जनपदीय बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गये। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करके 6 बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और लगभग 35 हजार रुपए व अन्य सामान बरामद किया गया। गोली लगने से घायल बदमाशो को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

बदमाशो के खिलाफ कौशाम्बी के अलावा और अन्य जनपदों के कई थानों में चोरी समेत अन्य मामले में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बदमाश एक जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा इलाके के अन्य जगहों पर भी इन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया गया है।