फर्जी अभिलेखों से भूमि का फर्जी बैनामा व धोखाधड़ी

कछौना (हरदोई) : कोतवाली कछौना में फर्जी अभिलेख तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 2 अभियुक्त व 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह गिरोह लंबे अरसे से क्षेत्र में फर्जी अभिलेखों से भूमि का फर्जी बैनामा व बैंकों से ऋण लेने में सक्रिय थे। क्षेत्र के काफी लोग इन कार्यों से पीड़ित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना क्षेत्र के ग्राम सभा गाजू निवासी रवि प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह निवासी गाजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई वर्ष पूर्व मृत महिला का फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार करके भूमि बिक्री कर दी व बैंकों से लोन ले लिया। स्व गीता पत्नी स्वर्गीय चंद्र प्रकाश सिंह निवासी गाजू की जमीन के फर्जी अभिलेख तैयार कर जमीन बैनामा कर दी व ऋण निकाल लिया है। रविंद्र कुमार की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 में मामला दर्ज किया गया। पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बघौली विकास जायसवाल द्वारा की गई। उनके कुशल नेतृत्व में गिरोह का भंडाफोड़ कर अभियुक्त रवि प्रताप सिंह निवासी गाजू, भूपेंद्र कुमार निवासी गाजू, उमा निवासी मितानपुर थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्त रवि प्रताप सिंह पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्षेत्राधिकारी बघौली विकास जायसवाल के कुशल नेतृत्व में कोतवाली कछौना के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह, उपनिरीक्षक पुष्कर वर्मा, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल अनुराग यादव, शायदा महिला कांस्टेबल ने घटना का भंडाफोड़ कर गिरफ्तार किया।

रिपोर्ट – पी.डी.गुप्ता