उज्‍ज्‍वला योजना के तहत तीन करोड़ 36 लाख रसोई गैस कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराए गए

पिछले 22 महीने में प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के तहत तीन करोड़ 36 लाख रसोई गैस कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराए गए हैं। आज नई दिल्‍ली में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने बताया कि इनमें से 44 प्रतिशत लाभार्थी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हैं। उन्‍होंने बताया कि उत्‍तर प्रदेश में 66 लाख, पश्चिम बंगाल में 48 लाख और बिहार में 46 लाख से भी ज्‍यादा कनेक्‍शन दिए गए हैं।