कौशांबी। मुख्यमंत्री की महत्त्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत शनिवार को जनपद के चायल ब्लॉक में सामूहिक विवाह कार्यक्रम कोविड-19 का पालन करते हुए आयोजित किया गया । जिसमें 6 जोड़ियाँ विवाह के बंधन में बंधींं । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संबंधित धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ ।
आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता खण्ड अधिकारी चायल ब्लाक प्रमुख इंजीनियर सोनू कुमार इन सभी जनप्रतिनिधियों ने विवाह मंडप में उपस्थित जोड़ों को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि संजय कुमार गुप्ता ने कहा गरीब एवं परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है ।
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट