मुंडन संस्कार कराने जा रहे राजेश की हालत हुई गंभीर, इलाज के दौरान मौत

✍️ IV 24 न्यूज़ सिराथू कौशाम्बी से अरविंद कुमार मौर्य की रिपोर्ट

सिराथू कौशांबी। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के चिरैया नाला निवासी राजेश कुमार मौर्य अपने बेटे का मुंडन कराने के लिए पत्नी बहन बहनोई के साथ प्रयागराज पहुंच ट्रेन में सवार होकर मुंबई जा रहे थे। मैहर के पास पहुंचते ही युवक को उल्टियां होने लगी। किसी तरह मुंबई पहुंच कर बहन बहनोई ने अपने परिचितों को बुलाकर निजी अस्पताल युवक को पहुंचाया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के चिरैया नाला निवासी राजेश कुमार मौर्य अपने घर से हंसी खुशी अपनी पत्नी गुड़िया देवी पुत्री हरी प्रसाद मौर्य के संग अपने 1 वर्षीय पुत्र का मुंडन संस्कार कराने के लिए मुंबई स्थित बॉम्बे देवी मंदिर में 8 दिसंबर को प्रयागराज से ट्रेन द्वारा अपने बहन बहनोई के साथ मुंबई शहर जा ही रहे थे कि अचानक बराबर उल्टियां होने से युवक की हालत बिगड़ने लगी। किसी तरह युवक की हालत की हालत गंभीर होने पर मुंबई पहुंच आनन फानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर युवक के परिजनों को मोबाइल द्वारा दी गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों तथा ससुराली जनों में मासूम बालक के मुंडन की खुशियां मातम में बदल गई। अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस के माध्यम से युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने युवक के शव को गांव लाकर दाह संस्कार कर दिया। परिजनों में युवक की मौत से कोहराम मच गया।