★ आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
भारत आज (२९ जुलाई) भी ओलिम्पिक-खेलों में फिसड्डी बना रहा। जापान पहले स्थान पर है, जबकि चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

मुक्केबाज़ मैरी कॉम से बहुत उम्मीद थी; परन्तु उनकी चुनौती समाप्त हो चुकी है। भारत ‘छियालीसवें’ स्थान पर रहकर शोचनीय प्रदर्शन की ओर हमारा ध्यानाकर्षण कर रहा है। कल भारत का प्रदर्शन सुखद रहेगा, आशा तो की ही जा सकती है।
prithwinathpandey@gmail.com