जल्द पूर्ण कराएं निर्माण एवं सफाई कार्य : डीएम

बदायूँ: बरसात के दिनों में शहर के विभिन्न मार्ग जलभराव के कारण लवालब हो जाते हैं, जिससे वहां से गुज़रना बहुत ही मुश्किल होता है। छः सड़का सहित विभिन्न मार्गाें पर बरसात का पानी जमा हो जाता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के जलभराव क्षेत्रों का जायजा लिया।