डीएम ने वेंटीलेटर की व्यवस्था का लिया जायजा

बदायूँ: जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने जिला महिला चिकित्सालय में वेंटीलेटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएमएस रेखारानी ने डीएम को अवगत कराया कि दो पोर्टेवल एवं एक स्टेटिक कुल तीन वेंटीलेटर चिकित्सालय को प्राप्त हुए हैं।

निश्चेतक डाॅ0 डी0पी0 सिंह ने डीएम को अवगत कराया कि उन्होंने जू़म के माध्यम से वेंटीलेटर चलाने का प्रशिक्षण लिया है। डीएम ने राजकीय मेडीकल काॅलेज के प्रिंसीपल को निर्देशित किया डाॅ0 डी0पी0 सिंह को वेंटीलेटर चलाने का प्रशिक्षण कराया जाए। मलेरिया लैब में निरीक्षण करते हुए डीएम ने माइक्रोस्कोप की उपलब्धि बढ़ाने के भी निर्देश दिए है। सीएचसी एवं पीएचसी पर खराब पड़े माइक्रोस्कोप को ठीक कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि लम्वित कार्याें को समय से निपटाएं।