पर्यावरण मित्र मण्डल ने आयोजित की हिन्दी दिवस पर विशेष प्रतियोगिता

हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित हुए हिंदी दिवस प्रतियोगिता के रचनाकार


भवानीमंडी:-पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना के लिए कार्यरत प्रयागराज उत्तर प्रदेश की संस्था पर्यावरण मित्र मंडल द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर हमारी भाषा हमारा अभिमान, विषयक अखिल भारतीय ऑनलाइन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न भागों के रचनाकारों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के श्रेष्ठ रचनाकारों को संस्था के संस्थापक अध्यक्ष छविराम यादव ने हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले रचनाकारों में ,डॉ कुमुद श्रीवास्तव , उमाकान्त यादव उमंग ,सुनील कुमार, विवेक कुमार यादव , अनामिका वैश्य आईना,भावना गौड़ यमुनेश उपाध्याय , (उत्तर प्रदेश), कृपाशंकर सिंह, (राजस्थान) होशियार सिंह यादव,(हरियाणा) मानबहादुर सिंह, (मध्यप्रदेश) रामभगत नेगी, (हिमांचल प्रदेश),रिपुदमन झा (झारखण्ड) ,रश्मि वत्स,दायक राम शर्मा,नीरू जैन (राजस्थान)
सतीश वशिष्ट (पठानकोट), दमयन्ती, डॉ राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, भवानीमंडी (राजस्थान) ,रिखबचंद रांका कल्पेश (राजस्थान),,शिवशंकर राजपूत लोध(उत्तरप्रदेश,) ,,जी. के. गौतम, (बिहार) सुभाष सैनी, डॉ.भावना दीक्षित ज्ञानश्री
प्रतिभा स्मृति, वीना उपाध्याय (विहार) आदि रचनाकार शामिल हैं।