बसपा सर्वसमाज की पार्टी और भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी : भीम राव अम्बेडकर

               कछौना(हरदोई): बसपा के नव नियुक्त विधान परिषद सदस्य भीम राव अम्बेडकर ने कछौना बुद्ध विहार परिसर में आयोजित जिला समीक्षा बैठक में शामिल हुए । उन्होंने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है । जब-जब बसपा की सरकार बनी सर्व समाज के लोगों को पार्टी में मौका मिला । साइकिल से चलने वाले नेता फार्च्यूनर से चलने लगे तो उन्हें आम गरीब व्यक्ति भुनगा नजर आने लगा और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हो गए, जिन्हें पार्टी की मुखिया ने बाहर का रास्ता दिखाया ।
               प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने खोखली घोषणाएं करके सरकार बना ली । लेकिन यह हर मोर्चे पर विफल हो गयी है । हत्या लूट, राहजनी, बलात्कार जैसी घटनाओं की बाढ़ आ गयी है । आम जन मानस अपने को महफूज नहीं समझ रहा है । भ्रष्टाचार चरम पर है । खनन माफिया व हिस्ट्रीशीटर हुक्म चला रहे है । लोकसभा चुनाव को नजदीक आता देख डॉ आंबेडकर की जयंती मना कर दलित प्रेमी बनने का नाटक भाजपा के लोग कर रहे हैं ।
               श्री अम्बेडकर ने कहा कि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की जगह युवाओं को अवसर देकर बूथ कमेटी तैयार करके पार्टी की नीतियों घर-घर तक पहुंचाए । हाल ही में हुये गोरखपुर व फूलपुर उप चुनाव में गठबंधन की जीत को पार्टी की जीत बताते हुये आने वाले समय मे गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की । बैठक में बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रहीं नीलू सत्यार्थी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, पूर्व विधानपरिषद सदस्य नौशाद अली, मंडल क्वार्डिनेटर मुकुंद पाल आदि लोगों ने बैठक को सम्बोधित किया । संचालन बालामऊ अध्यक्ष दिनेश मौर्य ने किया । जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों के अध्यक्ष इस बैठक में मौजूद रहे।