भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया ।गोष्ठी को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद,लालाराम शुक्ला, साधू सिंह सोमवंशी, भुट्टो मियाँ, डॉ सईद, अकील खान ,जमील अहमद अंसारी,मुजीब अहमद, आशेष सिंह, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी, सोशल मीडिया प्रभारी निर्भान सिंह यादव ने संबोधित किया ।
वक्ताओं ने बताया कि बाबा साहब ने स्वतंत्रता समानता भाई चारा आधारित संविधान को बहुत कठिन परिश्रम से तैयार किया।कांग्रेस सरकारों ने दलित समुदाय को भूमिहीन से भूमिधरी बनाया, उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाये। उन्हें साधन संपन्न बनाया। बाबा साहब स्वयं एक संस्था थे । उनके सिद्धांतों पर चलकर ही समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है ।
इसके पश्चात इस अवसर पर महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय हरदोई के पोषण पुनर्वास केंद्र एवं बाल वार्ड में भर्ती बच्चों को फल बिस्किट दूध के पैकेटों का वितरण भी किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान दीपक कुशवाहा, शिव कुमार राठौर, श्रीप्रकाश मिश्रा, अनिल वर्मा,बब्बन, भुवनेश ठाकुर, अमन, रामशरण वर्मा, राम सिंह,जावित्री अवस्थी, संजय वर्मा,जुबेर, लालराम, आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।