Copied—
हरदोई- भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद द्वारा आरक्षी मो. इमरान खान को इंडियन स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2019 से
सम्मानित किया गया। आरक्षी मोहम्मद इमरान खान को यह सम्मान उनके द्वारा पिछले कई वर्षों में खेल के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं कई खिलाड़ियों को अपने द्वारा आर्थिक मदद कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग कराने के उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है। आज भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद द्वारा प्राप्त सर्टिफिकेट व ट्रॉफी पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा आरक्षी मोहम्मद इमरान खान को देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीओ ममता कुरील मौजूद रहीं ।