31 मार्च तक मल्लावां ब्लाक के सभी विद्यालयों में शौचालय निर्माण करायेंः-जिलाधिकारी

जिला पंचायतराज विभाग की कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह को निर्देश दिये कि सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के अलग-अलग शौचालयों का निर्माण मानक एवं गुणवत्ता परक करायें जाये तथा जिन विद्यालयों के शौचालय क्षतिग्रस्त है उन्हें भी प्राथमिकता पर ठीक करायें और जिन विद्यालयों में रंगाई-पुताई का काम शेष है उसे भी कराया जाये ।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के निर्देशानुसार विशेषकर ब्लाक मल्लावां के सभी विद्यालयों के शौचालयों का निर्माण 31 मार्च 2018 तक पूर्ण कर लिया जाये तथा विद्यालयों में बच्चों के हाथ धोने की व्यवस्था के साथ पेयजल व बिजली की पूरी व्यवस्था करायी जाये । जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये कि गांववार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाये और तैनाती स्थान, नाम एवं मोबाइल नम्बर सहित तत्काल सची तैयार करायें और एक सूची उन्हें भी उपलब्ध करायी जाये ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसीहुज्जमा सिद्वीकी, सहायक निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा सहित खण्ड विकास अधिकारी मल्लावां आदि मौजूद रहे ।