छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अक्तूबर

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने जनपद के समस्त विद्यालय, शिक्षण संस्थाओं तथा मदरसा प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों से कहा है कि भारत सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति हेतु छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2022, संस्था द्वारा ऑनलाइन डाटा जनपद स्तर पर अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2022 रखी गयी है। 

श्री सिंह ने निर्देश दिये है कि ऑनलाइन प्राप्त आवेदनपत्र सभी संलग्नों सहित एवं छात्रों की सूची बीएसए व डीआईओएस से प्रतिहस्ताक्षरित कराने के उपरान्त निर्धारित अवधि में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायें।