हरदोई, सू0वि0, 21 दिसम्बर 2018ः-प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि 22 दिसम्बर को राज्य सूचना आयुक्त उ0प्र0 स्वदेश कुमार दोपहर 11.00 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेंगे। राज्य सूचना आयुक्त अपने राजकीय वाहन से अपरान्ह 12.12 बजे कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक के आवास ग्राम मल्लावां-हरदोई में तेरहवी संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरान्त अपरान्ह 01.30 बजे राज्य सूचना आयुक्त लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।