ठीकेदार ने पुल पर डाली मिट्टी, राहगीरों का आना-जाना हुआ दूभर

Corruption Feature IV24

कौशाम्बी : सिराथू विकासखंड के मंझनपुर-शुजातपुर/बम्हरौली ग्राम सभा के बीच में यात्रियों के लिए आने-जाने वाले मार्ग पर घटिया सामग्री से निर्मित नहर पुल पर लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार ने पुल के इधर-उधर मिट्टी डालकर रास्ता बना दिया। लेकिन वह रास्ता भी यात्रियों के काम नहीं आया।

जानकारी के मुताबिक मंझनपुर से बम्हरौली-शुजातपुर स्टेशन जाने वाले मार्ग पर नहर पुल घटिया सामग्री से बनाया गया था। जो वाहनों के आने जाने से क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। जिससे पैदल यात्रियों का चलना भी मुश्किल हो गया। ठेकेदार टूटे पुल को बनवाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। इससे यात्रियों के घायल होने की सूचनाएं मिल रही है। समय पर पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो लोगों को आने जाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

—–मसुरिया दीन मौर्य