धान खरीद में घोर भ्रष्टाचार, बालामऊ से भाजपा विधायक रामपाल वर्मा ने पत्र लिखकर जाँच की मांग की

हरदोई : बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल वर्मा ने धान खरीद में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की है। 

चर्चा यह भी है कि समितियों के चुनाव को लेकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। विधायक रामपाल वर्मा ने मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में लिखा है कि गत वर्ष 2022-23 में हुई धान खरीद मे अधिकारियों व बिचौलिए ने मिलकर बड़े स्तर पर भष्टाचार कर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया है। सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा लिखे गये इस शिकायतपत्र के बाद सम्बन्धित विभागों में हड़कंप मच गया है।

विधानसभा सदस्य ने लिखा है कि पर फर्जी खरीद की गयी, बिचौलियों से खरीदी गयी उपज को किसानों के नाम दर्ज कर भुगतान हड़पा गया है। कई मिल मालिकों से लेकर तमाम लोग इस मामले में शमिल है। विधायक ने पीसीएफ, पीसीयू व सहकारिता विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। 

विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल वर्मा ने कहा कि किसानों को धान क्रय केंद्रों से उचित लाभ व मूल्य नहीं मिल पाया। इसी के कारण किसानों ने धान आढ़तियों व रोजगारियों के हाथों औने-पौने दाम मे बेच दिया। केन्द्रों पर बिचौलियों ने केंद्र संचालकों से गठजोड़ कर इसका फायदा उठाया। सरकार के करोड़ों रुपये का बंदरबांट कर लिया गया। विधायक ने मुख्यमंत्री से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।