दिल्‍लीसरकार को 730 टन ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध कराने के लिए केजरीवाल ने व्यक्त किया केंद्रसरकार का आभार

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल ने दिल्‍ली सरकार को सात सौ तीस टन ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध कराने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्‍यक्‍त किया है।

उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली को प्रतिदिन सात सौ टन ऑक्‍सीजन की आवश्‍यकता है श्री केजरीवाल ने अस्‍पतालों से अपील की कि अब वे बिस्‍तरों की संख्‍या फिर से बढा दें क्‍योंकि सरकार को आशा है कि अब प्रतिदिन की आवश्‍यकतानुसार ऑक्‍सीजन मिलती रहेगी।

मुख्‍यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड टीका लगवाएं। उन्‍होंने बताया कि अब तक 35 लख 74 हजार टीके लगाये गये हैं। इस बीच, दिल्ली सरकार ने घर में पृथकवास कर रहे रोगियों को ऑक्‍सीजन आपूर्ति की सुविधा उपलब्‍ध कराई है। ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता वाले व्‍यक्तियों को वेबसाइट delhi.gov.in पर फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड और कोविड होने की रिपोर्ट के साथ आवेदन करना होगा।