पश्चिम बंगाल में विदेश-राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन पर आज कुछ शरारती तत्वों ने हमला किया। वे चुनाव के बाद हुई हिंसा का जायजा लेने के लिए मेदिनीपुर के पंचकुरी में पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जा रहे थे।
इसी दौरान राजनीतिक समर्थन प्राप्त भीड ने श्री मुरलीधरन के काफिले पर लाठियों से हमला किया। उनकी कार पर तोडफोड की गई। हमले में कई पत्रकार भी घायल हुए हैं। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस हमले को लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।