सरकार ने कोविन पोर्टल से डेटा लीक होने की मीडिया की खबरों का खंडन किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में एक बयान जारी किया है।
मंत्रालय ने कहा है कि मीडिया की ऐसी खबरें निराधार और शरारतपूर्ण हैं। मंत्रालय के अनुसार कोविन पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित है। मंत्रालय के अनुसार पोर्टल के डेटा तक पहुंच केवल ओटीपी आधारित पहचान के माध्यम से ही संभव है। मंत्रालय ने कहा है कि सोशल मीडिया पर डाली गई कुछ पोस्ट के ये दावे गलत हैं कि टेलीग्राम बॉट के जरिए कोविन पोर्टल से उन लोगों के डेटा निकाले गए हैं जिन्हें कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।