15 अगस्त को पर्यावण संतुलित बनाये रखने हेतु वृहद वृक्षारोपण:- विमल अग्रवाल

            अपर जिलाधिकारी विमल कुमार अग्रवाल ने अवगत कराया है कि 15 अगस्त 2018 को पर्यावण संतुलित बनाये रखने हेतु वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा और इसके लिए जनसामान्य के सहयोग की अपेक्षा की जाती है।
              श्री अग्रवाल ने कहा है कि जो व्यक्ति वृक्षारोपण में स्वेच्छा से वृक्षदान करना चाहते है तो वह अपनी तहसील के उप जिलाधिकारी एंव तहसीलदार से सम्पर्क कर वृक्षदान कर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।