दबंगों ने एक युवक पर किया प्राणघातक हमला

कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी बैरिहा गांव निवासी लवकुश कुमार पटेल पुत्र बालचंद बीती रात अपने चाची के घर पर बैठा था। रात करीब 8:30 बजे पड़ोस के रहने वाले झगड़ू अपने बेटों राज करण पटेल, कुंभकरण पटेल और धर्मवीर पटेल के साथ लवकुश पटेल को घेर लिया। दबंगों ने चाकू और डंडों से हमला कर लवकुश पटेल को घायल कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि राजकरण पटेल का एक सप्ताह पूर्व इसी थाना क्षेत्र के महेवा गांव में अनुसूचित जाति के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिसमें राजकरन पटेल का हाथ टूट गया था। लेकिन उनके विरुद्ध मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया है। अनुसूचित जाति के लोगों के झगड़े में टूटे राजकरन पटेल के हाथ को महेवा गांव निवासी पुजारी पासी ने हाथ बनाया था।लेकिन इसी घटना को अब राजकरण पटेल लवकुश पटेल के झगड़े से जोड़ रहा है। मामले की सूचना स्थानीय चौकी पुलिस व थाना पुलिस को दी गई है।