प्रतापगढ़ :
- चोरों के हौसले बुलंद सिपाही को मारी गोली बीती रात करीब 1:00 बजे बाइक एजेंसी में घुसे बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली एवं मौके से फरार।
- बदमाशों के एजेंसी में घुसने पर ही एजेंसी संचालक को हो गई थी जानकारी।
- रात में मौके पर आई पुलिस फोर्स को देख गोली मारकर फरार हुए बेखौफ बदमाश।
लालगंज कस्बे में स्थित एक मोटरसाइकिल एजेंसी में कल रात करीब 1:00 बजे बदमाशों का गिरोह बाइक एजेंसी में चोरी की नीयत से घुसा था। पर समय रहते एजेंसी मालिक को इसकी जानकारी हो गई और उसने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर आई पुलिस ने जब अंदर जाने की कोशिश की उसी दौरान बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जिससे सिपाही राजकिशोर चौहान जो कि सबसे आगे था , घायल हो गया।
सिपाही को गोली लगने की सूचना पर उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मौके का मुआयना किया।जानकारी के मुताबिक लालगंज अझारा कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी विनय कुमार जायसवाल उर्फ़ गबलू पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर जयसवाल कस्बे में ही प्रतापगढ़ रोड पर हीरो मोटरसाइकिल की एजेंसी का संचालन करते हैं।
विनय कुमार जायसवाल उसी भवन में ऊपर के तल पर सपरिवार रहते भी है। पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक बीती रात करीब 1:00 बजे चार-पांच बदमाशों का गिरोह बाइक एजेंसी में दाखिल हुआ। आहट मिलने पर विनय कुमार ने मोबाइल से जुड़े हुए सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की तो एजेंसी के अंदर कुछ बदमाश नजर आए।
इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस व अधिकारियों को सूचना दी मौके पर उच्चाधिकारी भारी फोर्स के साथ पहुंचे और एजेंसी के अंदर जाने लगे। सिपाही राज किशोर चौहान सबसे आगे था। पुलिस की आहट पाकर बदमाशों ने फायर झोंक दिया और गोली लगने से सिपाही राजकिशोर गिर पड़ा। इसके बाद साथ रही पुलिस फोर्स राजकिशोर को संभालने में जुट गई और मौके का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए। सिपाही को गोली लगने की सूचना पर, एसटीएफ, एसओजी के साथ ही एडिशनल एसपी पश्चिमी भी मौके पर पहुंच गए और घटना के बाबत पूछताछ की। अधिकारियों ने एजेंसी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। घायल सिपाही को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इस प्रकरण में लालगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 308 -21 के तहत धारा 382, 457, 511 और 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
सतीश मिश्रा, ब्यूरो प्रमुख
Indianvoice24/अवध रहस्य, प्रतापगढ़