वृद्ध ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल

दीपक कुमार श्रीवास्तव-

कछौना (हरदोई) – जनपद हरदोई की कोतवाली कछौना क्षेत्र में गुरुवार को वृद्ध द्वारा 6 साल की अबोध बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घिनौनी करतूत सामने आयी है । पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सनसनीखेज घटना गुरुवार रात कस्बा कछौना के मोहल्ला रेलवेगंज में हुई। जहाँ रहने वाले एक परिवार की 6 साल की अबोध बच्ची पिंकी (काल्पनिक नाम) घर से थोड़ी दूर पर बच्चों द्वारा आयोजित रावण दहन के कार्यक्रम को देखने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में रास्ते में रहने वाले वृद्ध ने बच्ची को पास बुलाया और अपने घर में ले जाकर गलत बर्ताव करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी दौरान अबोध बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा होने लगे। इस पर आरोपी वृद्ध ने बच्ची को घर से बाहर निकल कर दरवाजा बंद कर लिया। बच्ची ने घर जाकर अपने परिजनों से पूरी बात बताई। जिस पर बच्ची के पिता ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है और आरोपी वृद्ध रघुराज गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मनीराम गुप्ता निवासी मोहल्ला रेलवेगंज पूर्वी पर धारा 354 भादवि 7/8 पॉक्सो एक्ट अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।