डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

              सांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीसीएम की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई तथा पीछे बैठे दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
            मल्लावां थाना क्षेत्र के बक्खा पुरवा निवासी राम आसरे का पुत्र मनोज 19 अपने फूफा राम कृष्ण के साथ कस्बा सांडी में कई वर्षों से रह रहा है तथा फूफा की सर्राफा और कपड़े की दुकान भी है इसका कार्यभार मनोज ही देखता था कल शाम बाइक पर सवार होकर कस्बा सांडी से अपने रिश्तेदार अमित पुत्र बंटी लाल निवासी उन्नाव तथा उत्कर्ष पुत्र अशोक उधरनपुर थाना शाहाबाद अपने फूफा रामकृष्ण के गांव कुशल पुरवा थाना अरवल जा रहा था हरपालपुर मार्ग पर टेड़िया पुलिया के पास सामने से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे तीनों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी भी है एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य दोनों की हालत को लालू देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया मनोज इकलौता पुत्र था तथा एक बहन मीरा की शादी हो चुकी है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।