कछौना (हरदोई): कछौना कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर कछौना पतसेनी निवासी सरोज कुमार पुत्र विजय कुमार साइबर अपराध का शिकार हुए हैं, फर्जी बैंक अधिकारी के बहकावे में आकर अपने खाते से उन्होंने अच्छी-खासी रकम खो दी है।
बताते चलें कि शनिवार की दोपहर सरोज कुमार के मोबाइल पर 6291947522 व 6353752551 मो०नंबर से अमित कुमार मिश्रा नामक एक व्यक्ति की एक कॉल आई, जिसमें उस व्यक्ति ने अपना पता, ए०टी०एम० मुख्यालय मुम्बई हेड ब्रांच से बोल रहा है। अपने नया एटीएम कार्ड बनवाया है, उसे अभी आप प्रयोग नही कर सकते हैं जब तक आप उसको एक्टिवेट नहीं करेंगे, फिर उस फर्जी बैंक अधिकारी ने सरोज कुमार के डेविड कार्ड की सारी डिटेल को पूछ लिया, जिसके पश्चात उस फ़र्जी बैंक अधिकारी ने उसके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से सात अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 98500 रुपये उड़ा लिये। युवक अपने खाते से निकली राशि को देखकर स्तब्ध रह गया। तत्पश्चात उसने सम्बंधित कोतवाली कछौना में इस प्रकरण की लिखित सूचना दी है। कस्बे में साइबर अपराध की इस घटना को मिलाकर अब तक तीन घटनायें हो चुकी हैं।
सरोज कुमार के साथ इस घटना से अन्य बैंक खाताधारकों को भी सचेत व सावधान रहने की जरूरत है, अच्छा तभी रहेगा जब इन फ़र्जी कॉल्स पर ध्यान देने की बजाय, किसी भी बैंकिंग कार्य हेतु सीधे अपनी बैंक शाखा से सम्पर्क करें।