हरदोई- सहकारी शीत ग्रह की वार्षिक सामान्य निकाय के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम की भव्यता और उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इस कार्य क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ अशोक बाजपेई ने जब शीत ग्रह को लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हर तरह की मदद का भरोसा दिया तो श्रोताओं ने जोरदार तालियां बजाकर उनके भाव का स्वागत किया। साथ ही प्रेक्षा गृह की भीड़ देखकर गदगद भाजपा नेताओं ने शीत ग्रह के अध्यक्ष अमित दीक्षित की मुक्त कंठ से सराहना भी की।