कछौना (हरदोई): पांच सदस्यीय टीम के साथ कछौना के युवा साथी सद्भावना यात्रा का संदेश लेकर कश्मीर के लद्दाख के लिए मोटरसाइकिल से 15 दिवसीय भ्रमण यात्रा पर शुक्रवार की शाम रवाना हुए। यह सभी पूरे जोश व उत्साह के साथ एक संघर्ष यात्रा पर मोटरसाइकिल से सद्भावना का संदेश लेकर निकले।
इन जोशीले युवाओं को कछौना के पंकज शुक्ला, लाल बहादुर सिंह, विभु सिंह, आनंद शुक्ला, विनय शुक्ला, पीडी गुप्ता, अंकित कुमार, दीपू सिंह, आयुष सिंह आदि युवा साथियों ने उत्साहवर्धन व उपहार देकर रवाना किया एवं उनकी सकुशल यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह समूह प्रतिवर्ष एक नए उद्देश्य के साथ बाइक से एक नए स्थान पर भ्रमण के लिए जाते हैं। इस यात्रा में संजय तिवारी, मनोज पांडे, भास्कर सिंह, रोहित द्विवेदी व गौरव मिश्रा पूरे उत्साह के साथ शुक्रवार की शाम बाइक से भ्रमण यात्रा पर निकले।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता