दधि-कांधौ का जुलूस निकला, पुलिस-बल रहा मुस्तैद

पिहानी।
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर में पुलिस-चौकसी के बीच दधि-कांधौ जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकला। बुधवार को मोहल्ला खुरमुली से नागेश्वर गुप्ता के आवास से शुरू होकर बड़ा चौराहे से होते हुए मोहल्ला मीरसराय स्थित कई मंदिरों से होते हुए बाबा बाग में यात्रा पूर्ण हुई। दधि-कांधौ जुलूस में विभिन्न झाकियां जैसे शंकर-पार्वती, माँ काली, भारत माता, भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण आदि आकर्षण का केंद्र रहीं। मोहल्ला कोटकलां से भी लल्लू बाबा के आवास से दधि-जुलूस शुरू होकर मोहल्ला मीरसराय में समाप्त हुआ।इंस्पेक्टर पिहानी श्यामबाबू शुक्ला के नेतृत्व में क्षेत्रीय थानों की पुलिस के साथ पीएसी बल भी मुस्तैद रहा। बालेन्द्र गुप्ता, विमलेश तिवारी, विवेक मिश्रा, रोहित गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि व्यवस्था में रहे।

जुलूस में भारत-माता की झांकी को लोगों ने सराहा
गणपति बप्पा की झांकी भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र