केंद्र शासित दमन एक लघु भारत की तरह

सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर दमन में पर्याप्त काम किया गया है। आज श्रमिक दिवस पर केंद्र शासित दमन में आयोजित एक कार्यशाला में स्मृति ईरानी ने कहा कि ये क्षेत्र एक लघु भारत की तरह है और विभिन्न राज्यों से श्रमिक, यहां खुशहाल भविष्य के लिए आते हैं।

श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा है कि दमन, दीव और दादरा नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना साकार कर रहे हैं। संवेदनशील प्रशासन अपने आप में, समाज में कितनी तेजी से बदलाव ला सकता है आज उसका एक सुनहरा उदाहरण हमने स्‍पर्श योजना के माध्‍यम से भी देखा। प्रधानमंत्री जी का सपना आपने आज इस मंच से साकार किया।